फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3500 volunteers to be recruited in home guards.

होमगार्ड्स में होगी 3500 स्वयंसेवकों की भर्ती

Wed, 07 Jan 2015 01:52 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
3500 volunteers to be recruited in home guards.

होमगार्ड्स संगठन में नई भर्तियां करने का फैसला किया गया है। इसके तहत पहले 3500 स्वयंसेवकों की भर्ती की जा रही है। यह भर्तियां मंडल कमांडेंट्स की देखरेख में सभी जिलों में की जाएंगी।

विज्ञापन


होमगार्ड्स संगठन में कर्मचारियों की कमी को लेकर पिछले एक अरसे से शासन में प्रस्ताव लंबित है। इस पर हाल ही में सहमति बनी है कि प्रारंभिक चरण में साढ़े तीन हजार स्वयंसेवकों को भर्ती किया जाए।
विज्ञापन


हालांकि, संगठन की ओर से शासन को कर्मियों की जो कमी बताई गई है वह इससे कहीं अधिक है। स्वयंसेवकों के साथ ही संगठन के अधिकारियों की भर्ती का प्रस्ताव भी शासन के पास लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड्स संगठन में स्वयंसेवकों के कुल 1,27,000 पद स्वीकृत हैं जबकि इसमें 13,000 की कमी है। इसके सापेक्ष पहले दौर में साढ़े तीन हजार कर्मियों की भर्ती की मंजूरी दी गई है। संगठन के अधिकारियों की मानें तो भर्ती की प्रक्रिया फरवरी माह में प्रारंभ होनी प्रस्तावित है।

साक्षात्कार की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

3500 volunteers to be recruited in home guards.

कानून-व्यवस्था, चुनाव, यातायात प्रबंध व अन्य कार्यों में होमगार्ड्स की ड्यूटी लगातार लगती है। इसे देखते हुए उच्चस्तर पर पूर्व में होमगार्ड्स संगठन के स्वयंसेवकों की संख्या में इजाफे पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

गृह विभाग के अधिकारियों की मानें तो होमगार्ड्स संगठन ने कुल स्वीकृत पदों की संख्या ढाई लाख करने की मांग की है। इस लिहाज से पहले से मौजूद बल के अतिरिक्त डेढ़ लाख स्वयंसेवकों की भर्ती और करने की मांग है।

चूंकि यह भर्तियां पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा नहीं की जा रही हैं, बल्कि होमगार्ड्स संगठन ही कर रहा है, इसलिए उच्च अधिकारियों ने भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जहां सभी साक्षात्कार हो, वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा में होने वाली दौड़ पर भी कैमरों से निगाह रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed