राहतः छह मार्च से चलेंगी 3500 होली स्पेशल बसें, यात्री इस पोर्टल पर बुक करवा सकते हैं सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम 3500 स्पेशल बसें चलाएगा। ये छह से 15 मार्च तक चलेंगी। यात्री परिवहन निगम के पोर्टल www.upsrtc.com पर सीट बुक करवा सकते हैं।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को होली पर चलने वाली बसें दुरुस्त करने के आदेश बृहस्पतिवार को दिए।
दिल्ली से लखनऊ के लिए 50 बसेें स्पेशल रूप से दौड़ेंगी। लखनऊ से पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ आदि के लिए 300 बसें चलेंगी। इसके लिए प्रदेश के उन रूट से बसों को हटाकर उन रूटों पर डायवर्ट किया जाएगा, जहां होली में काफी यात्री सफर को निकलेंगे।
होली स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तय
चारबाग पर आने वाली होली स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तय हो गए हैं। ट्रेन 04404 नई दिल्ली-बरौनी छह नंबर प्लेटफॉर्म से चलेगी। 04403 बरौनी-नई दिल्ली चार नंबर से, 04998 बठिंडा-वाराणसी छह नंबर, 04997 वाराणसी-बठिंडा चार नंबर से, 04502 नांगल डैम लखनऊ दो नंबर से चलेगी।
04501 लखनऊ-नांगल डैम एक्सप्रेस छह नंबर, 04612 कटरा-वाराणसी तीन नंबर, 04611 वाराणसी-कटरा छह नंबर, 04074 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन नंबर, 04073 वाराणसी-नई दिल्ली सात नंबर, 04420 निजामुद्दीन-लखनऊ दो नंबर, 04421 लखनऊ-आनंद विहार सात नंबर, 04422 आनंद विहार-लखनऊ दो नंबर, 04419 लखनऊ-निजामुद्दीन सात नंबर, 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर व 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ छह नंबर, 05285 बरौनी-अजमेर पांच व 05286 अजमेर-बरौनी दो नंबर से चलेगी।