{"_id":"6990d0008eec2f5301069ff7","slug":"350-lakh-rupees-and-jewellery-missing-from-bus-case-filed-against-driver-and-conductor-lucknow-news-c-13-lko1096-1606106-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस से 3.50 लाख रुपये और जेवर गायब, चालक व परिचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस से 3.50 लाख रुपये और जेवर गायब, चालक व परिचालक पर केस
Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में रोडवेज बस से दंपती का बैग गायब हो गया। दंपती के अनुसार, बैग में 3.50 लाख रुपये और जेवर रखे थे। पुलिस ने बस चालक, कंडक्टर और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोमतीनगर के छोटा भरवारा स्थित विकास विहार ग्रीन सिटी निवासी लालजी यादव के अनुसार, वह 8 फरवरी को पत्नी बादामी देवी के साथ आजमगढ़ जाने के लिए अहिमामऊ चौराहे के पास रोडवेज बस में सवार हुए थे। कंडक्टर ने उनके हाथ से बैग लेकर बस की पिछली सीट पर रख दिया। गोसाईंगंज के कबीरपुर गांव के पास चालक, कंडक्टर व हेल्पर ने बस खराब होने की बात कही। आजमगढ़ स्थित घर पहुंचने के बाद उनकी पत्नी ने बैग खोला तो उसका लॉक टूटा मिला और उसमें रखी नकदी व जेवर गायब थे। स्थानीय थाने में पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय उन्हें चलता कर दिया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित अहिमामऊ से आजमगढ़ गए थे।