Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 Meritorious Students Secure Employment While Studying

Lucknow News: पढ़ाई के बीच 35 मेधावियों को मिला रोजगार

Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
35 Meritorious Students Secure Employment While Studying
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच रोजगार मिला है। इसमें एमसीए बीटेक (सीएस) के छात्र तुषार सोनी, जान्हवी, अंकित कोरी, नम्रिता कनौजिया, रिया शर्मा, आशीष कुमार कुशवाहा, संकल्प शुक्ला, अथर्व चौबे और शिवा विश्वकर्मा का चयन बंगलूरू की एक्सेलआर ईडीटेक प्रा. लि. में डेवलपर पद पर हुआ। इन्हें 2.80 लाख से 6.00 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा। विवि प्लेसमेंट सेल के निदेशक बिराग दीक्षित ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का चयन वर्चुअल भर्ती प्रक्रिया के तहत हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह एमबीए व बीबीए के छात्रों को नोएडा की इजी ट्रिप प्लानर्स लि. में रोजगार मिला है। इनमें चंचल, मुस्कान गुप्ता, साक्षी मेहता, शगुन भाटिया, श्रृष्टि कुमारी का चयन फ्लाइट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव व सोनू सिंह का कस्टमर एक्सपीरियंस प्रशिक्षु पद पर हुआ। रुपीक्यू में आकृति कुमारी, अभिजीत कुमार, मृदुल कुमारी, दर्शिखा, श्रेयांश सिंह, आलोक सिंह राठौर, चित्रांशी निगम, राहुल यादव, आकांक्षा दीक्षित, माहक शर्मा, मुस्कान सिंह, साक्षी मेहता, वंशिता वर्मा और विपश्यना बौद्ध का कस्टमर सक्सेस ऑफिसर पद पर हुआ। वहीं, अहमदाबाद की क्रीम जॉब कंसल्टेंसी में राहुल यादव, रिषभ गुप्ता, श्रेया अग्रहरि का चयन एचआर मैनेजर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

बीटेक की छात्रा काजल का चयन इन्फोवे एआई लि. में वाइब कोडर्स पद पर, एमबीए की छात्रा विद्या गुप्ता का चयन साइफ्यूचर एआई लिमिटेड में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ। इसके अलावा एमबीए के शिवांश ओझा का चयन श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड मुंबई में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर हुआ। कुलपति संजय सिंह ने कहा कि इसी तरह विवि के अन्य विद्यार्थियों का भी जल्द ही चयन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed