कोहरे में ट्रक से भिड़ी बस, 35 घायल, 16 गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के शिवरतनगंज में बुधवार को कोहरे के कारण ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 35 मुसाफिर घायल हो गए। इसमें से 16 गंभीर रूप से घायल मुसाफिरों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया।
बस पर लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी जिले के मुसाफिर सवार थे। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोबीच आ गए। इससे हाईवे पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया।
सुल्तानपुर डिपो की बस सवारियां भरकर लखनऊ जा रही थी, जबकि ट्रक लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहा था। बस पर करीब 35 मुसाफिर सवार थे। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सरैंया सलारपुर गांव के पास कोहरे से रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर दोनों वाहनों के फंसने से आवागमन ठप हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल
हादसे में रिंकी निवासी सादीपुर सुल्तानपुर, अब्दुल निवासी सुल्तानपुर, पूजा वर्मा निवासी सीतापुर, कंचनलता निवासी जानकीपुरम लखनऊ, रईश निवासी शुक्लागंज अमेठी, अरविंद निवासी आजाद नगर लखनऊ, महबूब अली निवासी लखनऊ, राजेश निवासी दिल्ली, रामराज सिंह निवासी जगदीशपुर, रजनी सिंह निवासी अमेठी, रामखेलावन निवासी लंबुआ सुल्तानपुर, सर्वजीत निवासी विवेक नगर सुल्तानपुर, राकेश कुमार, सुनील, श्यामलाल, अब्दुल खान निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया। बाकी मुसाफिरों को हल्की चोटें आई, जिससे वह दूसरे वाहनों से चले गए।