फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   347 New cases of corona in Lucknow

90 प्रतिशत में संक्रमण के लक्षण नहीं, 347 नए केस, दो मरीजों ने दम तोड़ा, कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा पहुंचा 1648

Sat, 27 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
347 New cases of corona in Lucknow
लखनऊ। चार महीने बाद शुक्रवार को राजधानी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार कर 347 पहुंच गया। इसके साथ दो संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 57 मरीज ही निगेटिव हुए, जिससे सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1648 तक पहुंच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से 90 प्रतिशत मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य रसद विभाग सचिवालय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीआरएम कार्यालय में कई कर्मचारी-अधिकारी पॉजिटिव निकले। इसके बाद सभी कार्यालय सील कर दिए गए हैं। वहीं, आलमबाग स्थित आरडीएसओ कॉलोनी में 50 मामले सामने आने के बाद कॉलोनी के आने-जाने वाले सभी रास्ते सील कर आरपीएफ का पहरा बिठा दिया गया है। शुक्रवार को हजरतगंज में 28, इंदिरानगर में 23, अलीगंज में 22, आलमबाग में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण के 1648 सक्रिय मामलों में से 1276 मरीज इस समय होम आइसोलेशन में हैं। बाकी 372 मरीज ही अस्पताल में हैं। इनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ितों को छोड़कर अन्य मरीजों की स्थिति सामान्य है। भर्ती मरीजों में से करीब 10 फीसदी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एरा के प्रिंसिपल भी संक्रमित
एरा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएमए फरीदी भी वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद संक्रमित हो गए हैं। जांच में पता चला कि उनके शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी नहीं बन पाई थी, जोकि एक सामान्य प्रक्रिया है। शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी न बनने से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। फिलहाल डॉ. फरीदी का एरा में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में मिले थे 300 से ज्यादा केस
राजधानी में इससे पहले नवंबर में तीन सौ से ज्यादा केस मिल रहे थे। वहीं, मार्च में संक्रमण से शुक्रवार को 13वीं मौत हुई। इसके साथ लखनऊ में कुल मौतों का आंकड़ा 1199 हो गया है। वायरस की चपेट में आए केजीएमयू में तीन छात्र को लिंब सेंटर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक मरीज के संपर्क वाले 25 के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग एक मरीज मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले करीब 25 लोगों का सैंपल ले रहा है। शुक्रवार को 9821 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि तीन माह में सबसे ज्यादा एक दिन में 42 लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
आठ लोग होने पर ही खुलेगी वायल
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब आठ लोग होने पर ही वैक्सीन की वायल खोली जाएगी। हालांकि, इससे कई केंद्रों पर संख्या कम होने की वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, कई लोग बिना टीका लगवाए लौट गए।

पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम दफ्तर सील
कोरोना के केस मिलने के बाद शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का हजरतगंज स्थित डीआरएम दफ्तर सील कर दिया गया। सैनिटाइजेशन के बाद ऑफिस खोले जाने की उम्मीद है। श्रीराम टावर के सामने स्थित ऑफिस में दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन की टीमों ने डीआरएम कार्यालय सील कर दिया। इसके अलावा रेलकर्मियों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, आरडीएसओ कार्यालय में भी फिलहाल प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed