यूपी: कोरोना हर रोज बना रहा नए रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 34379 नए मरीज मिले
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों में 16514 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना संक्रमितों कीं संख्या हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार शाम को आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 34379 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जब कि 195 लोगों को जान चली गई। जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है।
Record single-day spike of 34,379 coronavirus cases in Uttar Pradesh, 195 virus-related deaths in last 24 hours takes death toll to 10,541
— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2021विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को 33214 मरीज मिले थे। हालांकि, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों में 16514 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 196889 संक्रमितों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें कोरोना के कारण हुई हैं।
वहीं, राजधानी लखनऊ में कोरोना के इलाज की बदहाल व्यवस्था के बीच मंगलवार को संक्रमण के नए केसों में कमी और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ने से राहत मिली। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 5014 नए मामले मिले, जबकि इस दौरान रिकॉर्ड 3590 लोग डिस्चार्ज हुए। हालांकि, वायरस ने 19 लोगों की जान ले ली।
इलाज के दौरान राज्य मंत्री हनुमान मिश्र और पूर्व सांसद श्याम बिहारी समेत 19 लोगों की मौत दर्ज हुई। वहीं संक्रमण से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र, पूर्व विधानसभा सदस्य संडीला हरदोई कुंवर महाबीर, कवि वाहिद अली वाहिद, पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी के पूर्व कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ महामंडल मंत्री आरपी यादव की भी जान चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.