{"_id":"6a2c713503008fc5ff00ef2b","slug":"3423-lakh-rupees-swindled-from-four-people-under-the-guise-of-investment-after-hacking-their-phones-lucknow-news-c-13-lko1070-1779579-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फोन हैक कर, निवेश के नाम पर चार से ठगे 34.23 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फोन हैक कर, निवेश के नाम पर चार से ठगे 34.23 लाख रुपये
Sat, 13 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। साइबर ठगों ने फोन हैक कर और निवेश के नाम पर चार लोगों से 34.23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने इंदिरानगर, कृष्णानगर, साइबर क्राइम और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इंदिरानगर की अटल कॉलोनी निवासी ललित मोहन मुख्यमंत्री सूचना परिसर से सेवानिवृत्त उपनिदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 4 जून को उन्हें युवती ने कॉल कर खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि उनके कार्ड पर एक और स्विगी क्रेडिट कार्ड एक्टिव है। उसे डीएक्टिवेट करने का झांसा देकर उसने जानकारी ले ली। इसके बाद दोनों मोबाइल हैक कर 4.41 लाख निकाल लिए।
कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अखिलेश बाबू रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 9 जून को उन्हें पेंशन विभाग का कर्मचारी बताकर अनजान नंबर से कॉल आई। बातों में उलझाकर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 14.50 लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह सुशांत गोल्फ सिटी निवासी पवन कुमार का भी 28 मई को मोबाइल हैक कर 4.71 लाख रुपये निकाले गए। जानकीपुरम निवासी अजय शुक्ला के अनुसार, उन्हें प्रेम जी इन्वेस्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया था। कुछ दिन पहले ग्रुप के एडमिन हेमंत कटकर ने आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। झांसे में आकर उन्होंने ठग के खाते में 10.61 लाख रुपये भेज दिए। उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और एडमिन ने उन्हें ग्रुप से भी हटा दिया। इन मामलों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों का कहना है कि पीड़ितों की रकम फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।