फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   34 pcs officers to become ias.

यूपी: 34 पीसीएस अफसर प्रमोशन पाकर जल्द बनेंगे आईएएस, डीपीसी 22 अक्टूबर को

Thu, 11 Oct 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
34 pcs officers to become ias.

प्रदेश के 34 पीसीएस अधिकारी जल्दी ही आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हो जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने अफसरों की पदोन्नति के लिए 22 अक्तूबर को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक बुलाई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को इसी महीने आईएएस काडर में तैनाती मिल सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए वर्ष 2017 की रिक्तियों के सापेक्ष 34 पीसीएस अफसरों की पदोन्नति से जुड़ा प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। सरकार ने प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध तीन अफसरों से जुड़े रिकार्ड आयोग को भेजे।
विज्ञापन


आयोग ने इसके पहले 20 अगस्त को डीपीसी की तिथि तय की थी लेकिन तब उत्तराखंड राज्य के लिए स्थानान्तरणांधीन पीसीएस अधिकारी उदयराज सिंह भी अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर सुप्रीमकोर्ट पहुंच गए थे। सुप्रीमकोर्ट ने पहले डीओपीटी को सिंह की पदोन्नति के लिए निर्देशित किया था। लेकिन डीओपीटी ने इस निर्णय पर अपना पक्ष रखा तो कोर्ट ने सिंह की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने सिंह को उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया था और डीओपीटी से जल्द से जल्द पदोन्नति की कार्यवाही संपन्न कराने का आग्रह किया था।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 22 अक्तूबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक लोकसेवा आयोग में होगी। इसमें आयोग व केंद्र सरकार के कार्मिक  एवं प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रदेश के  मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय और अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed