{"_id":"65872db1f0cee1ea150067c4","slug":"34-annadata-honored-on-farmers-day-raebareli-news-c-101-1-slko1031-8463-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान दिवस पर 34 अन्नदाता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान दिवस पर 34 अन्नदाता सम्मानित
Sun, 24 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जीआईसी में आयोजित दो दिवसीय मिलेट्स मेले में शनिवार को किसान दिवस के मौके पर अच्छी खेती करने वाले 34 किसानों को सम्मानित किया गया। आह्वान किया गया कि आधुनिक ढंग से खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सीडीओ पूजा यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने किसानों के हित में जो कार्य किए, उसे भुलाया नहीं जा सकता है।
सीडीओ ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग से जुड़कर बेहतर कार्य करने वाले किसानों को अंगवस्त्र, माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रथम श्रेणी के किसानों को सात हजार, द्वितीय श्रेणी के कृषकों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
मिलेट्स रेसिपी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए। कृषकों को अनुदान भी दिया गया। विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए। लोक गायिका प्रतिमा यादव ने नृत्य व गायन से सबको मुग्ध कर दिया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक विनोद शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरपीएन सिंह. डॉ. आरके कनौजिया मौजूद रहे।