{"_id":"61c329115828941e5b500737","slug":"33-percent-reservation-of-women-in-loksabha-and-vidhansabha-should-be-executed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती की मांग, लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लागू हो 33 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती की मांग, लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लागू हो 33 फीसदी आरक्षण
Wed, 22 Dec 2021 07:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:03 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यूपी में महिलाओं के लिए बसपा द्वारा जितने कार्य किए गए उन्हें अब तक विपक्षी पार्टियां भुना रही हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएं। इस संबंध में कानून जल्द पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि बसपा सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो भी कार्य किए गए उन्हें विपक्षी पार्टियां अब भी भुना रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है किन्तु वे अभी भी काफी अधिकारों से वंचित हैं जबकि उन्हें कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने हेतु डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और अब बसपा उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है व इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिसे अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है। लोकसभा व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है तथा इनका यह आरक्षण जरूर लागू होना चाहिए, बसपा की यह मांग है।