{"_id":"6448dd426ea98058ff021666","slug":"33-lakh-rupees-fraud-of-a-man-from-pakistan-in-lucknow-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खुद को ब्रिटेन का डॉक्टर बता पाकिस्तानी जालसाज ने युवती से 33 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खुद को ब्रिटेन का डॉक्टर बता पाकिस्तानी जालसाज ने युवती से 33 लाख रुपये ठगे
Wed, 26 Apr 2023 01:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:43 PM IST
सार
पाकिस्तानी जालसाज ने खुद को ब्रिटेन का एक डॉक्टर बताकर युवती से 33 लाख रुपये ठग लिए। युवती ने मेट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए प्रोफाइल बनाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के विकासनगर इलाके की एक युवती से मेट्रिमोनियल साइट पर जालसाज ने खुद को ब्रिटेन का निवासी बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और उससे 33 लाख रुपये ठग लिए। छानबीन पर पता चला कि आरोपी ब्रिटेन का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को आर्थोपेडिक सर्जन बताकर युवती को जाल में फंसाया। पीड़िता ने विकासनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। दूसरी शादी के लिए कुछ दिन पहले मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इस दौरान उसे डॉ. हैरी आनंद की आईडी से मैसेज आया। उसने खुद को ब्रिटेन निवासी आर्थोपेडिक सर्जन बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों में व्हाट्सएप पर बात होने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शाइस्ता की फरारी में सहयोग कर रहे हैं सात वकील और 20 मददगार, STF और प्रयागराज पुलिस की कोशिशें बेकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी
कुछ दिन पहले हैरी ने भारत आने की बात कही और युवती को व्हाट्सएप पर टिकट की डिटेल भेज दी। 21 मार्च को युवती के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम वंदना मिश्रा बताया और खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि डॉ. हैरी आनंद ब्रिटेन से पाउंड लेकर आए हैं। इसी बीच हैरी आनंद ने फोन कर कहा कि कस्टम अधिकारी के कहे मुताबिक रुपये जमा कर दो।
आरोपी की बातों पर यकीन कर पीड़िता ने रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 21 मार्च से लेकर पांच अप्रैल के बीच अलग-अलग नंबरों से पीड़िता को फोन कर जालसाजों ने कई बहानों से करीब 33 लाख रुपये ठग लिए। इस बीच हैरी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार डॉ. हैरी आनंद के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उसका असली नाम उमर मुश्ताक है और वह पाकिस्तान का नागरिक है।