{"_id":"6448be750e406c1e450632c7","slug":"sanjay-sherpuriya-arrested-by-up-stf-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी
Wed, 26 Apr 2023 11:32 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:32 AM IST
सार
खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताने वाला ठग संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उस पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को मंगलवार देर रात विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उस पर संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। वह पहले भी चर्चा में रहा है। वह भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी होने का दावा करता है और लोगों को तरह-तरह के लालच देकर मोटी रकम वसूलता है। इसके अलावा भी कई तरह के बड़े फ्रॉड किए हैं। एसटीएफ बुधवार को इसका खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
संजय फॉर यूथ नाम की संस्था चलाता है, जिसका स्लोगन है स्वरोजगार से आत्मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्य। जानकारी के मुताबिक वह बड़े भाजपा नेता व नामचीन अफसरों का रिश्तेदार या करीबी होने का दावा करता है। दिल्ली में आलीशान बंगला कब्जा रखा है। गुजरात में इसी तरह का बड़ा नेटवर्क बनाया है। लोगों को झांसे में लेकर उनके काम कराने का दावा कर उनसे रकम वसूलता है। ये रकम लाखों-करोड़ों में रहती है। इसको लेकर एसटीएफ लंबे समय से पड़ताल कर रही थी। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की है। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के बागी प्रत्याशी नहीं बैठे तो सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक की कंपनियों की जांच में सनसनीखेज खुलासा, ऐसे हुआ करोड़ों का लेन-देन; अफसर भी हैरान
खुद को भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी बता करता था ठगी
पीएम आवास के नाम पर वाई-फाई दिल्ली में जहां पर आवास बनाया है वहां लगे वाई-फाई का नाम पीएम आवास लिख रखा है। अधिकतर लोगों को वह यही बताता है कि वह पीएमओ से संबंधित काम देखता है ये आवास इसीलिए मिला है। आरोप ये भी है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ उसने एडिट कर अपनी फोटो लगाई हैं, जिसका वह इस्तेमाल करता है।