{"_id":"aefe18e564c2ece171be5cfe13403a70","slug":"32-crore-for-mandi-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 करोड़ से संवरेंगी 17 मंडी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 करोड़ से संवरेंगी 17 मंडी समितियां
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय रूप से कमजोर मंडी समितियों की सूरत संवारने के लिए 32 करोड़ के कामों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
इनसे प्रदेश की 17 मंडी समितियों के लिए संपर्क मार्गों की 23 परियोजनाओं का काम कराया जाएगा, ताकि किसानों और मंडी समितियों से जुड़े व्यवसायियों को बेहतर मौके मिलें।
कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने मंगलवार को केंद्रीय मंडी निधि (सेस) की बैठक के दौरान इन परियोजनाओं को मंजूरी दी। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने बताया कि प्रस्तावित सभी कार्य संपर्क मार्गों के हैं। सभी काम एक करोड़ से ऊपर के हैं।
विज्ञापन
मंडी नियमावली के नियम 128-सी के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए वित्तीय रूप से कमजोर 17 मंडियों के 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
इनमें बहराइच, कुरारा (हमीरपुर), सैदपुर (गाजीपुर), इटावा, जसवंत नगर (इटावा), कन्नौज, बेवर (मैनपुरी), मैनपुरी, शिकोहाबाद, सिरसागंज, फीरोजाबाद, मुरादाबाद, बहजोई, संभल, दिबियापुर (औरैया), उझानी (बदायूं) और आवागढ़ (फीरोजाबाद) मंडियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों के तहत 66.16 किमी सड़कों का निर्माण होगा।