फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   स्कूल की दौड़ में जिंदगी हार गया छात्र

स्कूल की दौड़ में जिंदगी हार गया छात्र

Wed, 19 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की दौड़ में जिंदगी हार गया छात्र
स्कूल की दौड़ में जिंदगी हार गया छात्र
विज्ञापन


गोंडा। फातिमा कॉलेज में स्पोर्ट्स डे की तैयारी के लिए बुधवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में एक होनहार छात्र अपनी जिंदगी हार बैठा। दौड़ते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आननफानन में साथी छात्र व कॉलेज के शिक्षकों ने उसे सामने ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर व छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत की खबर सुनकर आवास विकास कॉलोनी में उसके घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। छात्र की मां कनकलता बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


फातिमा कॉलेज में स्पोर्ट्स डे की तैयारी में बुधवार को प्रतियोगिताएं चल रही थीं। होनहार छात्र होने के कारण कक्षा 11 ए का कैप्टन भी छात्र आदित्य पाठक ही था। वह मैदान में पहुंचा उसने भी दौड़ में प्रतिभाग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में छात्र आदित्य दौड़ ही रहा था कि अचानक गश खाकर गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने उसे एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित किया तो वहां मौजूद लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। अस्पताल में मौजूद साथी बच्चों, कॉलेज के शिक्षक व प्रधानाचार्य की आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी।

परिवारीजनों को सूचना मिली तो मानो वज्रपात हो गया। अधिवक्ता आलोक पाठक का इकलौता बेटा उनकी आंखों का तारा था। वे खुद को संभाल ही नहीं पा रहे थे।

स्कूल के साथ ही मोहल्ले की शान था आदित्य

आवास विकास कॉलोनी के अधिवक्ता आलोक पाठक का 16 वर्षीय आदित्य पाठक स्कूल के साथ ही पूरे मोहल्ले की शान था। स्कूल में पढ़ाई के साथ ही उपस्थिति और हर गतिविधि में अव्वल रहने के कारण उसकी कक्षा का उसे कैप्टन बनाया गया था।

यही नहीं स्कूल के शिक्षकों और बच्चे भी आदित्य की तारीफ करते नहीं थकते थे। अचानक हुई घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। मोहल्ले के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पांडे कहते हैं कि आदित्य सभी का चहेता था। शिक्षा के प्रति उसकी लगन और मेहनत का हर कोई कायल था। अभी उसका चेहरा हर किसी के दिमाग में घूम रहा है।

कॉलेज में हुई शोकसभा

स्कूल के कक्षा 11 के छात्र आदित्य पाठक के आकस्मिक निधन पर फातिमा कॉलेज में शोकसभा का आयोजन हुआ। श्रद्वांजलि सभा में फादर रोनाल्ड डिसूजा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल के प्रबंधक फादर साइमन फार्नांडिस और प्राचार्य फादर क्लिफर्ड लोबो ने शांति पाठ किया।

सेंट फ्रांसिस कॉलेज लखनऊ के फादर आल्विन मोरिस, सेंट डामिनिक स्कूल लखनऊ के प्राचार्य फादर क्लाउडियस, सिस्टर हेलेना, ब्रदर प्रवीण मोरिस, फादर जार्ज सालिस के साथ सभी शिक्षकों ने श्रद्वांजलि अर्पित किया। शोक में 20 को स्कूल बंद रखा जाएगा।

स्कूल में छात्र की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

फातिमा कॉलेज में छात्र की मौत पर लोगों में गुस्सा भी दिखा। बसपा नेता मसूद आलम खां ने जिलाधिकारी से भेंट किया। उन्होंने मांग किया है कि स्कूल में हो रही घटनाओं की जांच की जाए।


बसपा नेता ने कहा कि हर साल फातिमा स्कूल में किसी न किसी छात्र के साथ हादसा होने या मौत होने की सूचना मिलती रहती है। यह स्थिति ठीक नहीं है। बच्चों के साथ ही अभिभावक भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को भी व्यवस्था में परिवर्तन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed