फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पारा 42 के पार, गर्मी से जीना दुश्वार

पारा 42 के पार, गर्मी से जीना दुश्वार

Wed, 13 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पारा 42 के पार, गर्मी से जीना दुश्वार
बाराबंकी। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को पारा 42.7 डिग्री रहा। हालात ये रहे कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग गर्मी और तेज धूप से बेहाल रहे। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लगे भंडारों पर बजरंगबली के भक्तों और प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ जरूर गर्मी को मात देती दिखाई दी। बारिश और तपन के बीच मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में मंगलवार को खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से निकल रही तेज धूप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दस बजे तक धूप इतनी चटख हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है और दोपहर तक सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है। मंगलवार को दिन का पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन उसके दूसरे दिन ही निकली तेज धूप ने बेहाल कर दिया। अब तो दिन ब दिन धूप के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। वही लोग घरों से निकल रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी कार्य होता है। बड़ा मंगल होने की वजह से भंडारों पर भक्तों की भीड़ जरूर नजर आई। गर्मी का हाल यह है कि एसी और कूलर सब फेल हो गए हैं। लोगों का कहना कि हम लोगों की उम्मीद थी कि बारिश हो गई है अब गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन मौसम के तेवर तो दिन ब दिन बदलते ही जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ राजाराम राय ने कहा कि मौसम का पारा अभी और बढ़ेगा, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बारिश के बाद तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन



पेड़ों की छांव में बैठे रहे लोग
गांवों में भी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही हैं। मंगलवार को ज्यादातर गांवों के लोग महिलाओं और बच्चों के साथ घरों के बजाए बागों में पेड़ों की छांव के नीचे बैठे दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना था कि बारिश के बाद इतनी ज्यादा गर्मी होगी इसकी उम्मीद ही नहीं थी। लेकिन भगवान के आगे किसी की नहीं चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed