फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बदहाल बिजली आपूर्ति पर तीन अफसर तलब

बदहाल बिजली आपूर्ति पर तीन अफसर तलब

Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बदहाल बिजली आपूर्ति पर तीन अफसर तलब
नानपारा (बहराइच)। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था व अधिकारियों की उदासीनता से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को जिला मुख्यालय तलब किया है।
विज्ञापन


नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था की जानकारी उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को दी। इस पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने नानपारा उपकेंद्र के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिला मुख्यालय तलब किया।
विज्ञापन


रविवार से नगर में विद्युत व्यवस्था इतनी खराब है कि उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति होने के बाद भी फीडरों से सप्लाई नहीं की जा रही है।

नगर के स्टेशन रोड पर लगा ट्रांसफार्मर से सोमवार को दिनभर के बाद रात नौ बजे विद्युत सप्लाई शुरू हुई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। जिसकी जानकारी नगरवासियों ने एक्सईएन, एसडीओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी लाइनमैन या विद्युत कर्मचारी रात 12 बजे तक निरीक्षण करने ही नहीं गए। इसकी शिकायत जब डीएम से की गई, तब विद्युतकर्मी ने फ्यूज जोड़ा।

लेकिन इसके बाद भी पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था के संबंध में व्यापार मंडल, नगर भाजपा संगठन व नगरवासियों ने भी उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव व एक्सईएन सुनील चौधरी से मिलकर आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप कराने का निवेदन किया था।


बिजली न आने से व्यवसाय प्रभावित
नगर क्षेत्र में 20 घंटे की आपूर्ति किए जाने के शासनादेश के बाद भी मात्र तीन से चार घंटे सप्लाई दी जा रही है। इससे नगरवासी परेशान हैं।

कटौती से उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। विद्युत आपूर्ति न होने से सबसे बड़ी परेशानी पेयजल की हो रही है। अलविदा के नमाज के दिन भी बिजली की सप्लाई न होने से लोगों ने शासन के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया। विद्युत आपूर्ति को लेकर महिलाओं में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed