{"_id":"5aeb4afc4f1c1b5d098b7e0b","slug":"31525369596-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। देवलखा गांव के पास नहर के किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच नेशनल हाई-वे पर देवलखा गांव के पास से गुजरने वाली नहर के किनारे गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इस पर वहां भीड़ लग गई।
सूचना थाने पर दी गई। उपनिरीक्षक सावन कुमार ने मौके पर पहुंचकर आसपास गांव के लोगों से पूछताछ की मगर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सावन कुमार ने बताया कि, युवक का शव बोरी व चादर में लिपटा था। इससे लग रहा है कि कहीं दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका गया है।
उन्होंने बताया कि, मृतक के चेहरे व सिर पर चोटों के निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक अशरफ परवेज ने बताया कि, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।