{"_id":"5ae75e2e4f1c1b60098b76dc","slug":"31525112366-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक ने आठ वर्षीय मासूम दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे 50 रुपये देकर चुप कराने की कोशिश की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लड़की ने घर जाकर परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर उसकी दादी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर कंडे पाथ रही थी। कुछ देर बाद आठ वर्षीय पौत्री उसे बुलाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सुनसान जगह पर गांव का ही दिव्यांग मोनू बाजपेई पुत्र केदार बाजपेई मिल गया। वह लड़की को बहलाकर गांव के पास स्थित खाली पड़े घर में ले गया।
वहां उसने लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे 50 रुपये देकर चुप रहने को कहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लड़की ने घर जाकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इस पर उसकी दादी ने आरोपी मोनू बाजपेई के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। सीओ डलमऊ विनीत ने बताया कि, मोनू बाजपेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि, लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।