फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गला घोटने के बाद छात्र के शव को जलाया0

गला घोटने के बाद छात्र के शव को जलाया0

Fri, 23 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गला घोटने के बाद छात्र के शव को जलाया0
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बेरहमी की सारें हदें पार करते हुए हत्यारों ने पहले एक युवक का गला घोंटकर मार दिया फिर इसके बाद खेत में ले जाकर शव पर खर-पतवार रखकर आग लगा दी। लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हो सकी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई और अधजले शव को बरामद किया।
विज्ञापन


मृतक के गले में तार बंधा था। घटनास्थल पर शराब की बोतल मिली। युवक पेनकार्ड बनवाने के लिए ऊंचाहार गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया था। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीओ व एसओ ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पर्वत का पुरवा मोड़ के पास एक खेत के किनारे झाड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय रात के करीब दस बजे रहे थे। आग की लपट देखकर जब लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया तो उसमें एक अधजला शव मिला। शव 50 फीसदी से ज्यादा झुलसा था। खेत के स्वामी आयूब मंसूरी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके गले मे तार बंधा हुआ था। आशंका जताई जाती है कि उसकी हत्या इसी तार से गला घोंटकर की गई। शव के पास एक शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने रात में शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने रात में ही मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

रात में ही ऊंचाहार बस स्टेशन के पास एक लावारिस बाइक भी मिली है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने जब बाइक के मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि कि यह बाइक मृत युवक की है। इस पर परिवारीजन कोतवाली पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान शुभम (22) पुत्र माता प्रसाद के रूप में हुई है, जो ऊंचाहार क्षेत्र के मवई गांव का रहने वाला था।

बुधवार की शाम शुभम परिवारीजनों से ऊंचाहार में पेनकार्ड बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। जिस बेरहमी के साथ युवक की हत्या की गई उससे लोगों में दहशत है। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द हत्यारे गिरफ्त में होंगे।

बेटे का शव देखकर मां शिवकुमारी फफक पड़ी। उसकी जुबां पर यही बात थी कि बेटा ये क्या हो गया। मां ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। घर में वह अपने तीन बच्चों मृतक शुभम, बेटी इंदू (20), सबसे छोटे बेटे अभिषेक (14) के साथ रहती है। परिवारी जनों के मुताबिक बुधवार की शाम 4 बजे शुभम पेन कार्ड बनवाने के लिए ऊंचाहार बाइक से आया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।


सीओ डलमऊ नीरज सिंह का कहना है कि छात्र शुभम की हत्या की गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की किसी से कोेई रंजिश भी नहीं थी। मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। जांच कराई जा रही है। जल्द हत्यारों को पकड़कर मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed