{"_id":"5ab14d174f1c1b094a8b6524","slug":"31521569047-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहे तीन क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहे तीन क्लीनिक सील
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ठगी थम नहीं रही है। बिना लाइसेंस के क्लीनिक का संचालन हो रहा है। कैसरगंज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में एक ट्रॉमा सेंटर दो कमरों में संचालित होता मिला।
अन्य स्थानों पर एक-एक कमरे में अस्पताल खुले मिले। इनमें ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर बिना लाइसेंस के संचालित तीन क्लीनिक पर ताला जड़ दिया है। इस मामले में क्लीनिक संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
जिले में झोलाछाप की सक्रियता कम नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को चकमा देकर कस्बों व ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से क्लीनिक संचालित हो रही है। सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने सर्वे कराया तो कैसरगंज और खैरीघाट में बिना लाइसेंस के तीन क्लीनिकों के संचालन का पता चला।
विज्ञापन
कैसरगंज बाजार में तो मुख्य मार्ग पर क्लीनिक के साथ ट्रॉमा सेंटर का भी संचालन हो रहा था। जिस पर सप्ताह भर पूर्व संचालकों को नोटिस देकर क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटर के अभिलेख तलब किए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर मंगलवार को छापेमारी कर शिवपुर विकासखंड के खैरीघाट अंतर्गत रामपुर धोबियाहार में आयुष हेल्थ केयर क्लीनिक, कैसरगंज बाजार में अलिखा हेल्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर व इसी थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर गांव में संचालित बृजलाल क्लीनिक पर पुलिस की मौजूदगी में ताला जड़ दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि सभी अवैध तरीके से क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। छापेमारी के दौरान संचालक मौके पर नहीं मिले।