{"_id":"5a8f0d334f1c1b641f8b72f8","slug":"31519324467-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मृत भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की गायब रकम का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मृत भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की गायब रकम का पता नहीं
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
लोकेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र में ककैया पारा के पास भाजपा विधायक की कार व ट्रक में टक्कर के बाद गायब हुए रुपयों का पता नहीं चल सका है। जबकि इस घटना को चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में कराई गई जांच में महज 50 हजार रुपये मिलने की ही पुष्टि हुई है। बीते बुधवार की भोर कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककैया पारा के निकट बिजनौर के नूरपुर विस क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की कार ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन
इस हादसे में विधायक समेत गनर तारीन टिकली न्यू कालोनी निवासी ब्रजेश मिश्र, बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी दीपक कुमार, भाजपा कार्यकर्ता बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सड़कड़ा निवासी तरुण कुमार, चालक बिजनौर के बिहारीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाफिज जामाद निवासी सचिन चौहान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद विधायक की कार से 2 लाख 68 हजार रुपये गायब होने की बात सामने आई थी। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी का कहना था कि विधायक की कार में 3.18 लाख रुपये रखे हुए थे। जिसमें 50 हजार रुपये ही मिल सके हैं, जबकि 2 लाख 68 हजार रुपये गायब हैं। इस शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस अधिकारी हरकत में आए थे।
खुद एसपी ने कहा था कि पूरी जांच कराई गई है। महज 50 हजार रुपये ही मिले हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रुपये कहां गए। हालांकि इस संबंध में एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि रुपये गायब होने के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विस्तृत जांच की जाएगी।