{"_id":"59bec01e4f1c1b9a688b5180","slug":"31505673246-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में रामनगर व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। वहीं बाइक के सामने एक बच्चे के आने से दो महिलाओं व बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
रामनगर थाना क्षेत्र के नरहलपुरवा मजरे पिपरी निवासी शिवप्यारी (65) अपने पति शिवकुमार मिश्रा के साथ रविवार की शाम गांव में पैदल जा रही थी। तभी पीछे से ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर, ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, शनिवार शाम को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शिवनाम गांव के समीप बाइक से जा रहे भोलागंज निवासी नीरज (28) की बाइक सामने से तेज गति से आई बाइक से टकरा गई थी। दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर इलाज के लिए लखनऊ जाते हुए रास्ते में नीरज की मौत हो गई है। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर नानमऊ गांव के पास बाइक के सामने बच्चें के आने से चार लोग घायल हो गए। इनमें चार वर्षीय बच्चा अहम व बाइक सवार मोनू व इनके साथ दो महिलाएं विभा सिंह व रीना निवासी तमसेपुर घायल हो गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।