{"_id":"5e9eb0668ebc3e902065a817","slug":"31-more-jamati-people-found-corona-positive-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 31 और जमाती कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 31 और जमाती कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट मिलने से मचा हड़कंप
Tue, 21 Apr 2020 02:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
रायबरेली के 68 नमूनों की जांच में 33 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इसके पहले करवाई गई जांच में सभी निगेटिव पाए गए थे। इन 33 लोगों में से 31 जमाती हैं।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई से मिली रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कंप मच गया। रायबरेली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 35 हो गई है।
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 33 लोगों में से 31 सहारनपुर के रहने वाले हैं।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि सभी पॉजिटिव मरीजों को रोहनिया के अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।