फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31,149 gram panchayats hi-tech, 14,100 gram panchayats will also be connected to optical fiber

31,149 ग्राम पंचायतें हाईटैक हुई, 14,100 ग्राम पंचायतें भी ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ जाएंगी

Mon, 01 Mar 2021 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
31,149 gram panchayats hi-tech, 14,100 gram panchayats will also be connected to optical fiber
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
नेशनल ब्राडबैंड मिशन के तहत प्रदेश की 31,149 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। अगले 60 दिनों में 14,100 ग्राम पंचायतों को और शेष ग्राम पंचायतों को 31 दिसंबर 2022 तक ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है सरकारी दफ्तरों में ऑनलाइन सेवाएं शुरू हो गई है। जल्द ही स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी यूपी की 17,903 ग्राम पंचायतों और पश्चिमी यूपी की 10,481 ग्राम पंचायतों को 31 दिसंबर 2020 तक ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया। राज्य की 45,416 ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालय सहित तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचकर ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद शेष बची ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 2022 के अंत तक राज्य की सभी 58,194 ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच जाएगा और ब्रॉडबैंड इंटरनेट से चलने वाली सरकारी सर्विस का लाभ आम लोगों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed