{"_id":"687166c0bdf296638009229f","slug":"3000-youth-get-job-opportunity-in-28-companies-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1289048-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 28 कंपनियों में 3000 युवाओं को नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 28 कंपनियों में 3000 युवाओं को नौकरी का मौका
Sat, 12 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
28 कंपनियों में 3000 युवाओं को नौकरी का मौका
लखनऊ। आठवीं पास से परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 14 जुलाई को मेगा रोजगार मेला लगने जा रहा है। यहां 28 कंपनियों में तीन हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी। आयोजन में प्रतिभागी कंपनियों की सूची भी जारी कर दी है।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कौशल विकास मिशन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अलावा आठवीं पास, दसवीं पास और बारहवीं पास युवाओं को भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। कंपनियां इसके लिए साक्षात्कार लेंगी, बेसिक जानकारी और शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयन होने पर 25 हजार रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के तहत यह आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय विधायक नीरज बोरा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल
लखनऊ की टाटा कंपनी, गुजरात की मारुति सुजुकी, लखनऊ पेटीएम, राजस्थान की हीरो मोटोकॉर्प और पंजाब की स्वराज इंजन कंपनी। लखनऊ की वीविंग, एयरटेल और गोयल स्टील, कानपुर की श्री टच, हरियाणा की फ्लिपकार्ट, गुजरात की जेएनएस और लखनऊ की फोटो प्लस व अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी।
40 साल तक की उम्रवालों को भी रोजगार पाने का अवसर
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता है लेकिन, किसी वजह से अभी तक रोजगार नहीं मिल पाए हैं। ऐसे युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। गोमतीनगर स्थित आईजीपी सभागार में 15 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम में चयनित युवाओं को नौकरी की जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।