फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   300 patient havee been save from trauma fire.

ट्रॉमा में भीषण आग: 300 मरीजों को सुरक्षित बचाया, सीएम ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Sun, 16 Jul 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
 300 patient havee been save from trauma fire.
ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग हादसे में 300 मरीजों को सही सलामत बचा लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


बता दें कि केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने तीसरे फ्लोर को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रॉमा में भर्ती मरीजों के परिवा‌रीजनों ने सात की मौत का दावा किया है।
विज्ञापन


आग की भयावहता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए 30 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया।

जांच के आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट तलब

 300 patient havee been save from trauma fire.
आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकलकर्मी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद बताते हुए लखनऊ के मंडलायुक्त को इसकी जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, इसके लिए दोषी व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। साथ ही घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए भी संस्तुतियां दी जाएं।

...और जुट गए मरीजों को निकालने में
एसएसपी दीपक कुमार केमुताबिक डिजास्टर वार्ड के स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। स्टोर में चादरें, कपड़े, गद्दे और ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा स्टेशनरी के सामान रखे गए थे। सर्किट की चिंगारी कपड़े पर गिरी होगी जिससे आग बढ़ गई।

गद्दे रैक्सीन के होने के कारण आग बढ़ गई। महज पांच मिनट में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। केजीएमयू कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू कर दिया हालांकि वे ज्यादा देर तक आग केसामने नहीं टिक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed