फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   300 million saplings planted in one day in UP

यूपी: पौधरोपण में रचा गया इतिहास, एक दिन में लगे 30 करोड़ से ज्यादा पौधे, पौधों की होगी जियो टैगिंग

Sat, 22 Jul 2023 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Jul 2023 08:14 PM IST
सार

शनिवार को यूपी ने पौधरोपण के नाम पर रिकॉर्ड बनाया। यहां एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। पौधे सूखने ना पाएं इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। 

विज्ञापन
300 million saplings planted in one day in UP
पौधरोपण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में शनिवार का दिन रिकॉर्ड बनाने के नाम रहा। यहां एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। शनिवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि, सीएम योगी ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30,21,51,570 पौधे रोपित किये गये, जोकि सरकार के लक्ष्य 30 करोड़ से 21 लाख से भी अधिक है। 

विज्ञापन


हरीतिमा अमृत वन ऐप 3.1 पर मिलेगा रियल टाइम अपडेट 

शनिवार को हुए वृक्षारोपण महाभियान 2023 के अंतर्गत वन भूमि, रक्षा, रेलवे की भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। सबसे अहम बात ये कि अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने एण्ड्रायड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन 3.1 विकसित किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि पिछली सरकारों की तरह पौधरोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित ना रहे, बल्कि इसको लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया पौधरोपण लोकपर्व

वृक्षारोपण महाभियान 2023 को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में 'पौधरोपण' लोकपर्व बताते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया है।

इन मंत्रियों ने यहां किया पौधरोपण 

शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रायबरेली व बाराबंकी, काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व वन-पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना बिजनौर व मुजफ्फरनगर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या व अमेठी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ व गोरखपुर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी व जालौन, वन-पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक सहारनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। 

लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और मिर्जापुर मंडल टॉप-5 में

प्रदेश सरकार की ओर से 22 जुलाई को लखनऊ मंडल मंडल में 4 करोड़, कानपुर में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मिर्जापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ मंडल में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती मंडल में 1.08 करोड़, सहारनपुर मंडल में 0.88 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। वन विभाग का दावा है कि सभी मंडलों में लक्ष्य से ज्यादा पौधे रोपे गए। इस मानसून सीजन में कुल 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं। शेष 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे।

सीएम के निर्देश पर पौधों की हुई जियो टैगिंग

शनिवार को हुए वृक्षारोपण महाभियान-2023 को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने एंड्रॉयड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन-3.1 विकसित करवाया। इससे हर मिनट पर हुए पौधरोपण की जानकारी मिलती रही। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधरोपण अभियान की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई।

ग्राम, नंदन व आयुष वनों की स्थापना

पीपल, पाकड़, गूलर, नीम, सहजन, देशी आम, जामुन, बांस, शहतूत, सागौन समेत विभिन्न इमारती व फलदार प्रजातियों का रोपण कर वन ग्राम की स्थापना की गई। शहरी क्षेत्रों में हर्र, बहेड़ा, महुआ, चिरौंजी, इमली, नीम, अमलतास, बांस, हरसिंगार, चंदन, सहजन, सर्पगंधा, करौंदा, अशोक आदि प्रजातियों का रोपण कर नंदन वन की स्थापना की गई। इसी तरह से नीम, अर्जुन, बेल, आंवला, अशोक, बबूल, कैथा, इमली, पीपल, हरड़ बहेड़ा आदि का रोपण कर आयुष वन की थीम पर काम हुआ।


विद्यार्थियों के लिए पौधरोपण भंडारा

कक्षा-6 से 8 तक विद्यार्थियों को बाल पौध रोपण भंडारे का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को आम, अमरूद, अनार, नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों की पौधों की कलमें दी गईं, जिन्हें उन्होंने अपने आवास व विद्यालय की खाली भूमि में लगाया। एक्सप्रेसवे समेत सभी श्रेणियों की सड़कों के दोनों ओर पौधरोपण हुआ।

हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़

पौधरोपण के दौरान जगह-जगह नारे भी लगाए गए। इनमें हर खेत पर मेड़-हर मेड़ पर पेड़, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ और पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ आदि नारे प्रमुख रहे।

छह साल में (वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक) यूपी में लगाए गए 137 करोड़ पौधे

- वन विभाग की ओर से 49.88 करोड़ पौधरोपण
- अन्य विभागों की ओर से 82.10 करोड़ पौधरोपण
- कुल 136.98 करोड़ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed