फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 percent concession to women in bus fare in uttar pradesh

महिलाओं पर मेहरबानी, बस किराए में 30 फीसदी छूट

Fri, 20 Jun 2014 08:23 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
30 percent concession to women in bus fare in uttar pradesh

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम उत्तराखंड एवं राजस्थान की तर्ज पर महिलाओं को सरकारी बस में रियायती सफर कराने की तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


इसके तहत महिलाओं को बस किराये में 30 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह छूट सभी सरकारी बसों में सफर करने पर मिलेगी।

परिवहन निगम महिलाओं को किराए में छूट देने का प्रस्ताव मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) आलोक सक्सेना की अगुवाई में तैयार करा रहा है।

सरकार की मंजूरी के बाद बस किराये में यह छूट रक्षाबंधन से शुरू हो सकती है।

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसों में महिलाओं को किराये में 30 फीसदी छूट का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था।


लेकिन जब उनकी जानकारी में राजस्थान रोडवेज द्वारा महिलाओं और सीनियर सिटीजन को किराये में 30 फीसदी छूट देने का प्रकरण आया तो उन्होंने प्रदेश की साधारण बस और वॉल्वो में भी महिलाओं को छूट की सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


उनके निर्देश के बाद नए सिरे से प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed