फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 lakhs rupees fraud for providing ticket from BSP for UP election.

लखनऊ: बसपा से टिकट दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज

Mon, 06 Dec 2021 02:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 06 Dec 2021 02:44 PM IST
सार

बसपा का टिकट दिलाने के नाम पर जालसाजों ने फरीद खान से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
30 lakhs rupees fraud for providing ticket from BSP for UP election.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बसपा से टिकट दिलाने के नाम पर कारोबारी फरीद खान से जालसाजों ने 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसने आशियाना के पुराना किला स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में रुपये दिए थे। पार्टी कार्यालय से लेटर पैड पर नकदी हासिल करने की रसीद भी दी गई थी। पीड़ित कारोबारी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जिस पर जांच के बाद रविवार को बसपा के सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कौशांबी जनपद के निवासी व्यापारी और समाजसेवी फरीद खान के मुताबिक, वर्ष 2012 में उन्होंने सिराथू विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले सिराथू विधानसभा क्षेत्र से बसपा के अध्यक्ष नन्हें पासी निवासी कोखराज कौशांबी ने उनकेरिश्तेदार शोएब को फोन किया। उनसे कहा कि पार्टी कार्यालय से कॉल आई है। कहा कि पार्टी फरीद खान को इस बार टिकट देना चाहती है। एक व्यक्ति का नंबर दिया और कॉल करने के लिए कहा गया। 21 नवंबर को फरीद ने कॉल की तो रिसीव करने वाले भास्कर नाम के व्यक्ति ने टिकट के बदले में 70 लाख रुपये की मांग की। इस पर फरीद ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। आखिरकार टिकट का सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ। आरोप है कि 24 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार के साथ रुपये लेकर लखनऊ पहुंचे। उनको बसपा प्रमुख के आवास पर बुलाया गया जहां पहुंचकर उन्होंने भास्कर को कॉल की।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि बातचीत के बाद उसे आशियाना के पुराना किला स्थित मंडल कार्यालय भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद उनसे भारती नाम के कार्यकर्ता को 30 लाख रुपये देने को कहा गया लेकिन बाद में कहा कि सुरेंद्र नाम का कार्यकर्ता मिलेगा जिसे रुपये देने हैं। फरीद ने वहां सुरेंद्र को 30 लाख रुपये दे दिए। इसके बदले में पार्टी के लेटर पैड पर नकदी हासिल करने का पत्र भी दे दिया। रुपये देने के बाद पीड़ित वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे और एक नेता से मुलाकात कर सारी बात बताई। इसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि पीड़ित के साथ ठगी की गई है। इस पर बसपा केविधानसभा अध्यक्ष नन्हें पासी से रुपये वापस करने को कहा तो नन्हें ने उनसे एक सप्ताह का समय मांगा। लेकिन इसके बाद भी रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीद ने इस संबंध में शुक्रवार को आशियाना थाने में तहरीर दी और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मिलकर शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने जांच का आदेश दिया। शुरूआती पड़ताल में मामला सही पाया गया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना धीरज शुक्ला के मुताबिक ,पीड़ित कारोबारी नेता की तहरीर पर सिराथू विधानसभा अध्यक्ष नन्हें पासी, भास्कर और सुरेंद्र के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी।


बसपा में इस तरह का काम नहीं होता
बसपा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी का कहना है कि बसपा में इस तरह का कोई काम नहीं होता है। मामला मेरी जानकारी में नहीं है कि किन लोगों ने धोखाधड़ी की है। यह जांच का विषय है। मैं भी इस पूरे प्रकरण का पूरा पता कराता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed