{"_id":"5c6c592fbdec2217fc33ef5f","slug":"30-inspector-transfer-14-police-station-gets-new-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफरों का दौर जारी : 30 निरीक्षकों के तबादले, 14 थानों पर नए कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफरों का दौर जारी : 30 निरीक्षकों के तबादले, 14 थानों पर नए कोतवाल
Wed, 20 Feb 2019 01:00 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार रात 30 निरीक्षकों को स्थानांतरित करने के साथ 14 थानों पर नए कोतवाल तैनात किए हैं। गैर जिले से आए निरीक्षकों को अहम थानों की कमान सौंपी गई है।
गैर जिले से आए अजय कुमार सिंह को कैसरबाग का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वह चार दिन पहले कैसरबाग में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाए गए थे। इसी तरह ठाकुरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध को वहीं का प्रभारी निरीक्षक और बाजार खाला के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह को भी वहीं का कोतवाल बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को सर्विलांस सेल से चिनहट, महेश चंद्र को पुलिस लाइन से इटौंजा, महेश पाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक काकोरी से सआदतगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तालकटोरा के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार मिश्रा को चौक का प्रभारी निरीक्षक, कैंट के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सुनील कुमार सिंह को कृष्णानगर, सरोजनीनगर के अतिरिक्त निरीक्षक रामकुमार यादव को विकासनगर, पुलिस लाइन से ब्रजेश सिंह को बंथरा, अशोक कुमार सरोज को पीजीआई, विकासनगर से वीरेंद्र कुमार सोनकर को आलमबाग, अपराध शाखा से परशुराम सिंह को गौतमपल्ली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
चिनहट के कोतवाल आनंद कुमार शाही को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया। कृष्णानगर के कोतवाल यशकांत सिंह, इटौंजा के कोतवाल संतोष कुशवाहा, चौक के कोतवाल दीपक दुबे, बंथरा के कोतवाल विजयसेन सिंह, ठाकुरगंज के कोतवाल अंजनी कुमार पांडेय, हसनगंज के कोतवाल धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा, महानगर के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बद्री प्रसाद और सआदतगंज के नंद किशोर को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। आलमबाग के संतोष कुमार अवस्थी को एंटी डकैती सेल, बाजार खाला के कोतवाल सुजीत दुबे को पीआरओ, सआदतगंज से नीरज ओझा को कैंप कार्यालय जन शिकायत प्रकोष्ठ, गौतमपल्ली के प्रभारी निरीक्षक नंदलाल को साइबर सेल, पुलिस लाइन से रामगोविंद मिश्रा को प्रभारी वीआईपी सेल, वजीरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजकेसर यादव को प्रभारी कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ और विभूति खंड के अतिरिक्त निरीक्षक सुजाउद्दीन को नवीन कोर्ट/पैरवी सेल का प्रभारी बनाया गया है।