फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 additional buses will run for Kumbh Mela

Lucknow News: कुंभ मेले के लिए चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें

Tue, 24 Sep 2024 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
30 additional buses will run for Kumbh Mela
रायबरेली। प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर रायबरेली डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भक्तों को बेहतर यात्रा की सुविधा मुहैया कराने के लिए 30 अतिरिक्त बसें संचालित कराने का निर्णय लिया गया है। बसों के लिए डिमांड भी शासन को भेज दी गई है। जल्द ही अतिरिक्त बसें डिपो को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रयागराज में लगे वाले कुंभ मेले में ज्यादातर भक्त जिले से होकर जाते हैं। रायबरेली-प्रयागराज रूट पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ानी पड़ती है। इस बार मेले में पहुंचाने के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान समय में रायबरेली डिपो के बेड़े में 157 बसें हैं। इनमें जरूरत के हिसाब से प्रयागराज रूट पर ही बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन



कुंभ मेले के लिए 30 अतिरिक्त बसों की डिमांड की गई है। जल्द ही यह बसें डिपो को मिल जाएंगी। डिपो के स्तर से अन्य तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है, जिससे कुंभ में आने-जाने वाले भक्तों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed