{"_id":"67b24f27f620732417016e23","slug":"3-to-260-lakh-cheated-in-the-name-of-providing-job-and-fake-visa-in-kuwait-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1080912-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुवैत में नौकरी दिलाने और फर्जी वीजा के नाम पर तीन से 2.60 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुवैत में नौकरी दिलाने और फर्जी वीजा के नाम पर तीन से 2.60 लाख ठगे
Mon, 17 Feb 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
कुवैत में नौकरी दिलाने और फर्जी वीजा के नाम पर तीन से 2.60 लाख ठगे
लखनऊ। उन्नाव के मो. काशिफ अली सराय हजीरा गांव निवासी मो. आमिर ने दिल्ली की पैराडाइज ट्रेवल एजेंसी के संचालक, कर्मियों व अन्य के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपियों पर आमिर व दो अन्य लोगों से कुवैत में नौकरी व फर्जी वीजा के नाम पर 2.60 लाख ठगने का आरोप है।
आमिर के मुताबिक दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात रेशम से हुई थी। रेशम ने उन्हें बताया कि उन्नाव के कासिम नगर निवासी तारिक से उसकी पहचान है। तारिक वीजा बनवाने के साथ ही कुवैत में नौकरी लगवाता है। आमिर ने अपनी, साथी छोटू व अबरार की नौकरी लगवाने की बात कही। बदले में रेशम ने तारिक को तीनों से वीजा और टिकट के नाम 2.60 लाख दिलवा दिए। तारिक ने आमिर से 11 फरवरी को कुवैत जाकर नौकरी करने की बात कही। शनिवार को आमिर, छोटू व अबरार जब अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वीजा और टिकट दोनों फर्जी थे।
विभिन्न राज्यों के कई लोगों को भी ठगा
आमिर के मुताबिक उन्हीं की तरह बिहार निवासी रंजन कुमार, कमरे आलम, पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले सुखविंदर पाल, प्रयागराज के सराय इनायत निवासी रियाज अहमद और शनि भी कुवैत जाने के लिए आए थे। आरोप है कि इनसे ट्रैवल एजेंसी के संचालक, रेशम, तारिक व अन्य ने ठगी की थी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।