फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 thousand vaccancies in education dept

खुशखबरी: सरकारी स्कूलों में भर्ती होंगे तीन हजार शिक्षक

Tue, 30 Jul 2013 11:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
3 thousand vaccancies in education dept

राजकीय विद्यालयों में जल्द ही तीन हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें आधे पद महिलाओं के लिए होंगे। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पहले की ही तरह ये भर्तियां मंडल स्तर पर की जाएंगी।


दो साल पहले करीब एक हजार महिला शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। उसके बाद पिछले साल फिर लगभग 1200 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकला था लेकिन भर्तियां नहीं हो पाईं।

विज्ञापन


मंडलवार भर्तियां होने के कारण अभ्यर्थियों ने सभी मंडलों से आवेदन कर दिया लेकिन बाद में विवाद होने से मामला कोर्ट में पहुंच गया। उस समय भर्तियों पर रोक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब माध्यमिक शिक्षा विभाग नए सिरे से भर्तियों की तैयारी कर रहा है। शासन के निर्देश पर इसके लिए नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। निदेशालय ने डेढ़ हजार पुरुष और डेढ़ हजार महिला शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार करके भेजा है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर पर आवेदन मांगे जाएंगे।

यह अभी तय नहीं है कि अभ्यर्थी एक ही मंडल से आवेदन कर सकेंगे या उससे ज्यादा। इन भर्तियों के जरिए मिलने वाले शिक्षकों को नए राजकीय हाईस्कूलों में जहां पदों का सृजन हो चुका है, वहां भेजा जा सकता है।


इसके अलावा पुराने राजकीय इंटर कॉलेजों में भी जहां हाईस्कूल स्तर तक के शिक्षकों की जरूरत है, वहां भी कमी दूर की जा सकेगी।


फिर भी रहेगी 7000 शिक्षकों की कमी

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीएन पांडेय कहते हैं कि सरकार शिक्षकों की भर्ती कर रही है, यह अच्छी बात है लेकिन यह संख्या बहुत कम है।

चाहे कम शिक्षकों की भर्ती हो या ज्यादा की, सरकार को उतनी ही लंबी प्रक्रिया अपनानी होगी। ऐसे में सरकार को एकमुश्त भर्तियां करके शिक्षकों की कमी दूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed