{"_id":"6806a273754fb3562b03489d","slug":"3-ips-and-24-pps-transferred-in-up-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS-PPS Transfer in UP: डीके ठाकुर हटे, भानु बने मेरठ के एडीजी जोन, तीन आईपीएस और 24 पीपीएस का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS-PPS Transfer in UP: डीके ठाकुर हटे, भानु बने मेरठ के एडीजी जोन, तीन आईपीएस और 24 पीपीएस का तबादला
Tue, 22 Apr 2025 01:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:24 AM IST
सार
मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर को यूपीएसएसएफ भेजा गया है, जबकि प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर को मेरठ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शासन ने 3 आईपीएस और 24 पीपीएस अफसरों का सोमवार देर रात तबादला कर दिया। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर को यूपीएसएसएफ भेजा गया है, जबकि प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर को मेरठ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह सचिव डाॅ. संजीव कुमार को प्रयागराज जोन का एडीजी बनाया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी एसपी अजीत कुमार सिंह को प्रतापगढ़ से नोएडा कमिश्नरेट, देवेंद्र कुमार को जालौन से बदायूं, बरेली पीएसी में तैनात विजय कुमार राना को एलआईयू, संजय कुमार को एलआईयू, बरेली से उन्नाव, गिरजा शंकर त्रिपाठी को बुलंदशहर से रायबरेली, जितेन्द्र सिंह कालरा को कुशीनगर से ईओडब्ल्यू मेरठ, चंद्रकेश सिंह को मैनपुरी से पीटीसी सीतापुर और आशीष मिश्रा को बलिया से ललितपुर भेजा गया है। इसके अलावा जिलों मे व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके 16 पीपीएस को जिलों और शाखाओं में नियमित तैनाती प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन