फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DM transfer 33 IAS Officers Transferred Vishal Singh Appointed New Director of Information see full list he

UP IAS Transfer: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक

Tue, 22 Apr 2025 05:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेवटर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Apr 2025 05:18 AM IST
सार

UP IAS Transfer List: यूपी में सोमवार रात बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। 

विज्ञापन
UP DM transfer 33 IAS Officers Transferred Vishal Singh Appointed New Director of Information see full list he
प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है।

विज्ञापन


यहां देखें पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापन
1 लक्कू वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक, अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज, उ०प्र० प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत
2 अमित गुप्ता प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के का अतिरिक्त प्रभार
3 कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त, वाराणसी सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
4 एस. राजलिंगम जिलाधिकारी, वाराणसी मंडलायुक्त, वाराणसी
5 सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, वाराणसी
6 प्रेरणा शर्मा जिलाधिकारी, हापुड़ निदेशक, सूडा
7 अभिषेक पांडेय उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ जिलाधिकारी, हापुड़
8 संजय कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ
9 शाश्वत त्रिपुरारी संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
10 रवीन्द्र कुमार-2 जिलाधिकारी, बरेली जिलाधिकारी, आजमगढ़
11 नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी, आजमगढ़ विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
12 अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर जिलाधिकारी, बरेली
13 अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर
14 इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त, लखनऊ विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
15 गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ
16 हर्षिका सिंह संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज
17 आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, गाजीपुर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
18 अविनाश कुमार जिलाधिकारी, झांसी जिलाधिकारी, गाजीपुर
19 मृदुल चौधरी जिलाधिकारी, महोबा जिलाधिकारी, झांसी
20 गजल भारद्वाज सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड जिलाधिकारी, महोबा
21 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर जिलाधिकारी, कुशीनगर
22 विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी, कुशीनगर विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
23 आलोक कुमार विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, संत कबीरनगर
24 डॉ. उज्जवल कुमार विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन
25 पुलकित खरे विशेष सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन
26 शिशिर विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
27 विशाल सिंह जिलाधिकारी, भदोही विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश
28 शैलेश कुमार उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद जिलाधिकारी, भदोही
29 अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद
30 शाहिद अहमद संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती
31 जगदीश प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
32 अभय सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
33 डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

एल वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान तथा निदेशक अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहूजी महाराज का प्रभार रहेगा। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्रमुख सचिव परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रेरणा शर्मा डीएम हापुड़ से निदेशक सूडा, अभिषेक पांडे उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण से डीएम हापुड़, संजय कुमार मीणा सीडीओ गोरखपुर से उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण मेरठ, शाश्वत त्रिपुरारी संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, रविंद्र कुमार सेकेंड जिलाधिकारी बरेली से जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाए गए हैं।

नवनीत सिंह चहल डीएम आजमगढ़ से विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, अविनाश सिंह डीएम अंबेडकर नगर से डीएम बरेली, अनुपम शुक्ला विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिनुवेवेल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से डीएम अंबेडकर नगर बनाए गए हैं।

इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ से विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग व निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिनुवेवेल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाए गए हैं। गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज से नगर आयुक्त लखनऊ, हर्षिका सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली से मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज बनाई गई हैं।

आर्यका अखौरी डीएम गाजीपुर से विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अविनाश कुमार डीएम झांसी से डीएम गाजीपुर, मृदुल चौधरी डीएम महोबा से डीएम झांसी, गजल भारद्वाज सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से डीएम महोबा, महेंद्र सिंह तंवर डीएम संत कबीरनगर से डीएम कुशीनगर बनाए गए हैं।

विशाल भारद्वाज डीएम कुशीनगर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, आलोक कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से डीएम संत कबीरनगर, डॉ. उज्ज्वल कुमार विशेष सचिव एमएसएमई तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, पुलकित खरे विशेष सचिव नियोजन से मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन बनाए गए हैं।

शिशिर विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक सूचना तथा संस्कृति से विशेष सचिव सूचना लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक आधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बनाए गए हैं। विशाल सिंह जिलाधिकारी भदोही से विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक सूचना तथा संस्कृति बनाए गए हैं।

शैलेश कुमार उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद से डीएम भदोही, अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती से उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद, शाहिद अहमद संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती से मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती, जगदीश प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से सचिव गृह बनाए गए हैं। अभय सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद और डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव राजस्व विभाग से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए हैं।

एस राजलिंगम वाराणसी के नए मंडलायुक्त, सत्येंद्र कुमार डीएम बने
अब तक वाराणसी के डीएम रहे एस राजलिंगम को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।यह दूसरा मौका है, जब वाराणसी के डीएम को ही वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वाराणसी के डीएम रहे कौशलराज शर्मा को मंडलायुक्त बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: UP: डीके ठाकुर हटे, भानु बने मेरठ के एडीजी जोन, तीन आईपीएस और 24 पीपीएस का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed