लखनऊ: कोरोना के तीन और मरीज मिले, ये इलाका फिर बन रहा एक्टिव हॉटस्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पॉजिटिव आए मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कराया है। जिन जगहों से मरीज मिले हैं, वहां पर सैनिटाइजेशन कर लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
सदर के बनिया मोहाल के रहने वाले दो नए मरीज सामने आए हैं। इन दोनों को लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले इसी गली में संक्रमित मरीज मिले थे।
इसे लेकर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में ये दो नए मरीज मिले हैं। वहीं शारजाह से आने वाला आजमगढ़ का 45 साल का अधेड़ पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, हर संदिग्ध की जांच कराई जा रही है। सबसे अहम कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में मरीज सामने आ रहे हैं।
माल के संक्रमित युवक के परिजन क्वारंटीन
राजधानी के सबसे एक्टिव हॉटस्पॉट कैसरबाग इलाके में गुरुवार को तो कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। वहीं सदर व गोमती नगर नए एक्टिव हॉटस्पॉट के रूप में फिर उभर रहे हैं।
अफसरों का कहना है कि पॉजिटिव आने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। सदर में बीते कई दिन से कोई भी केस न आने पर ऑरेंज जोन में आया था। नए केस आने पर ये इलाका फिर एक्टिव हॉटस्पॉट के रूप में उभर आया है।
माल के संक्रमित युवक के परिजन क्वारंटीन, खुद ग्रामीणों ने सील किए गांव
माल के भानपुर में संक्रमित मजदूर के परिवार के 17 लोगों को बीबीडी में क्वारंटीन किया गया है। वहीं युवक में संपर्क में आने वाले गांव में 45 लोगों को गांव के आश्रम में क्वारंटीन किया गया है। 35 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
पड़ोसी गांव नबीपना, इब्राहिमपुर, बखाखेड़ा के लोगों ने गांव के रास्तों को बांस-बल्ली बांधकर सील कर दिया है। इसके अलावा आलमबाग बस स्टाप पर 200 लोगों के नमूने लिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सदर, कैसरबाग समेत अन्य इलाके से 238 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
शारजाह से फ्लाइट में मिला कोरोना पॉजिटिव आजमगढ़ का
शारजाह से लखनऊ आई फ्लाइट का एक यात्री भी को आजमगढ़ निवासी (45) कोरोना पॉजिटिव निकल आया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। यात्री कैंसर से ग्रसित था। उसे इलाज के लिए पीजीआई शिफ्ट कराया गया है।
सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेजकर प्लेन का स्टाफ व एयरपोर्ट परिसर में संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन में भेजने और जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। शारजाह से 9 मई को फ्लाइट लखनऊ आई थी।
फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे। 16 यात्री होटल रॉयल में क्वारंटीन किए गए थे। मंगलवार को नमूना जांच को भेजा था। सीएमओ ने बताया, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले में करीब पांच दिन में वायरस एक्टिव होता है। होटल व एयरपोर्ट स्टाफ का पांच दिन बाद नमूना जांच को भेजेंगे।