फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2934 New corona cases in Lucknow , 14 died

कोरोना : तीन हजार के करीब आंकड़ा, 14 की मौत, 2934 केसों के साथ नया रिकॉर्ड

Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
2934 New corona cases in Lucknow , 14 died
कोरोना से बचाव को मास्क, सैनिटाइजर खरीदने के लिए शुक्रवार को लोग लाटूश रोड स्थित दवा दुकान पर पहु?
लखनऊ। राजधानी में कोरोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में 2934 नए केस सामने आए, जो एक दिन में संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही इस साल में एक दिन में सर्वाधिक 14 मौतों का रिकॉर्ड भी शुक्रवार को दर्ज हो गया। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 13,478 पहुंच गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या महज 185 रही।
विज्ञापन

27,509 सैंपल लिए
राजधानी में शुक्रवार को सर्विलांस एवं कॉटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 27,509 लोगों के सैंपल लिए। इस समय लखनऊ में सक्रिय होम आइसोलेशन के 6735 रोगी हैं। वहीं, हेलो डॉक्टर सेवा के तहत नंबर 0522-3515700 में कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी के कार्यालय में दो और पॉजिटिव
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश के कार्यालय में पिछले 48 घंटे में पांच कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से दो राजू और अनूप वर्मा शुक्रवार को मिले। बृहस्पतिवार को तीन कर्मचारी राम औतार, असद और इश्तियाक संक्रमित मिले थे। इसे देखते हुए वीसी अभिषेक प्रकाश कार्यालय नहीं पहुंचे और एलडीए में बने वीसी आवास से ही जरूरी काम निपटाए। एलडीए कर्मचारी संघ के महामंत्री दिनेश शुक्ला का कहना है कि एलडीए ऑफिस बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने ली शिक्षक की जान
कोेरोना के चलते बीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज के विज्ञान के शिक्षक और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव की शुक्रवार शाम चार बजे मौत हो गई। केजीएमयू में भर्ती शिक्षक को तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। संगठन के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष आरके त्रिवेदी, जिला मंत्री अरुण कुमार अवस्थी, महेश चंद्र, विश्वजीत सिंह समेत सभी पदाधिकारी और शिक्षकों ने शोक जताया है।

लविवि में दो और शिक्षक संक्रमित
लखनऊ विश्वविद्यालय में आर्ट्स कॉलेज के दो शिक्षक पॉजिटिव निकले। वहीं, एक कर्मचारी की मौत भी हुई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि उसे कोरोना हुआ था या नहीं। विवि में अब तक एक दर्जन से अधिक शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कोरोना की वजह से दो शिक्षकों का निधन भी हो चुका है। अब आर्ट्स कॉलेज के दो शिक्षक वायरस की चपेट में आ गए। उधर, जूलॉजी विभाग में तैनात कर्मचारी के सुबह निधन की सूचना मिली। उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था और सीने में दर्द बताया गया, लेकिन उसने कोविड जांच नहीं करवाई थी। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी कई दिन से कैम्पस नहीं आ रहा था। वह कैम्पस के बाहर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed