{"_id":"6187afbaaa36a4687a4c3380","slug":"29-thousand-people-asks-for-help-from-police-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 पर हर रोज के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा कॉल आई: दिवाली पर 29 हजार लोगों ने मांगी पुलिस से मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 पर हर रोज के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा कॉल आई: दिवाली पर 29 हजार लोगों ने मांगी पुलिस से मदद
Sun, 07 Nov 2021 04:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:21 PM IST
सार
दिवाली के मौके पर 29 हजार से ज्यादा लोगों ने कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। इसके लिए 32 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के मौके पर इस बार 29 हजार से अधिक लोगों ने यूपी 112 पर फोन कर मदद मांगी। यह आंकड़ा हर दिन आने वाली कॉल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा रहा। इस मौके पर पीआरवी की 4500 गाड़ियों और 32 हजार पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि दिवाली के दिन पूरे प्रदेश से 29,285 लोगों तक पुलिस पहुंची। इनमें सबसे अधिक 23,475 मामले पुलिस से संबंधित रहे। 4,748 मामलों में लोगों ने मेडिकल और 403 लोगों ने आग लगने की घटनाओं को लेकर मदद मांगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था व जीवन रक्षण का काम किया साथ ही निर्धन और कमजोर लोगों में मिठाइयां बांटी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पीआरवी पर तैनात कर्मियों ने अनाथ बच्चों के साथ दिवाली की खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन