फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28 trains will run on various routes including Uttarakhand, Rajasthan, see complete list

उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई रूटों पर चलेंगी 28 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 14 Oct 2020 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
28 trains will run on various routes including Uttarakhand, Rajasthan, see complete list
Train - फोटो : File Photo

छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बात हो या फिर उतराखंड और राजस्थान का सफर करने वाले मुसाफिरों की। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से गुजरने वाली 28 गाड़ियों को चलाने की अनुमति दे दी है। इसमें बाघ, जनता और मरुधर एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं।  त्योहार पर हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।  इन ट्रेनों को चलाने का नोटिफिकेशन जल्द ही जोनल स्तर से जारी होंगे।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले करीब सात महीने से राजस्थान व उत्तराखंड रेल नेटवर्क से कटा था। हालांकि रेलवे ने जिन ट्रेनों को स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। उनमें बेगमपुरा एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस स्पेशल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल नहीं है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण पुणे, जोधपुर, हावड़ा, जम्मूतवी के अतिरिक्त साउथ की गाड़ियां भी शुरू होंगी।
विज्ञापन


वहीं छठ पूजा पर भी बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। दीपावली पर भी बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों को यात्रा करेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से गाड़ी को हरी झंडी दिखा दी गई है अब जोनल स्तर पर उनको चलाने की तारीख से तय कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से शुरू होंगी ये गाड़ियां

-पुणे लखनऊ स्पेशल
-गोरखपुर पुणे स्पेशल
-यशवंतपुर लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल
-यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस  स्पेशल
-आनंद विहार लखनऊ स्पेशल
-लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र स्पेशल
 

लखनऊ से गुजरेंगी ये ट्रेनें

-गोरखपुर जम्मूतवी अमरनाथ स्पेशल
-भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ स्पेशल
-छपरा दिल्ली लोकनायक स्पेशल
-गोरखपुर मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल
-गोरखपुर आनंद विहार हमसफर स्पेशल
-इंदौर राजेंद्रनगर स्पेशल
-एलटीटी गोरखपुर स्पेशल
-पुणे गोरखपुर स्पेशल
-बठिंडा वाराणसी स्पेशल
-माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी स्पेशल
-चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल
-बाघ एक्सप्रेस स्पेशल
-उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल
- जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस स्पेशल
-राजेंद्रनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल
पाटलिपुत्र चंडीगढ़ स्पेशल
-राजेंद्रनगर जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस स्पेशल
-आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेश्ल
-आनंदविहार दरभंगा स्पेशल
-दिल्ली सहरसा स्पेशल
-अमृतसर सहरसा स्पेशल
-गोरखपुर त्रिवेंद्रम राप्ती सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed