{"_id":"5f8069b48ebc3e9bd4060aa1","slug":"27-thousand-covid-positive-active-cases-reduced-in-22-days-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन में कम हुए 27 हजार कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन में कम हुए 27 हजार कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस: योगी
Fri, 09 Oct 2020 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Oct 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पिछले 22 दिनों में कोविड पॉजिटिव के 27 हजार एक्टिव केस कम होने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबंध निरंतर जारी रखे जाएं। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर तथा वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं, मेडिकल उपकरण एवं ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता की जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिए कि वे डीएम व सीएमओ से संवाद स्थापित करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ कराएं।
उन्होंने कहा कि कम रिकवरी दर वाले जिलों के डीएम व सीएमओ से स्थिति की जानकारी लेकर रिकवरी दर में वृद्धि के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। कहा कि ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें। उन्होंने सर्विलांस, कॉंटैक्ट ट्रेसिंग तथा मेडिकल टेस्टिंग के कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान आज से
सीएम योगी ने 10 से 16 अक्टूबर तक स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों आदि पर साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर केे विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने खाद्यान भंडारण के लिए गोदामों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।