फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 juvenile correctional homes will be converted into juvenile correctional homes, an exercise to reduce conge

UP News : किशोर बाल सुधार गृह में तब्दील होंगे 27 किशोरी बाल सुधार गृह, भीड़ को कम करने की कवायद

Mon, 27 Feb 2023 12:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Feb 2023 12:32 PM IST
सार

कई जिलों में किशोरों के लिए बने राजकीय बाल सुधार गृहों में क्षमता से अधिक संख्या है। इससे प्रबंधन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने तय किया है कि उन किशोरी बाल सुधार गृहों को किशोर बाल सुधार गृह में तब्दील कर दिया जाए, जहां संख्या काफी कम है।

विज्ञापन
27 juvenile correctional homes will be converted into juvenile correctional homes, an exercise to reduce conge
बाल सुधार गृह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के किशोरों के लिए बने राजकीय बाल सुधार गृहों में भीड़ करने के लिए किशोरी बाल सुधार गृहों को किशोर बाल गृह में तब्दील करने की तैयारी है। पहले चरण के लिए ऐसे 27 किशोरी बाल सुधार गृहों को चिह्नित किया गया है। इनमें किशोरियों की संख्या काफी कम है। उनमें रहने वाली किशोरियों को दूसरे किशोरी बाल गृहों में स्थानांतरित किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग प्रस्ताव तैयार करा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल कई जिलों में किशोरों के लिए बने राजकीय बाल सुधार गृहों में क्षमता से अधिक संख्या है। इससे प्रबंधन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने तय किया है कि उन किशोरी बाल सुधार गृहों को किशोर बाल सुधार गृह में तब्दील कर दिया जाए, जहां संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


इससे पहले भी मिर्जापुर व मुरादाबाद के किशोरी बाल सुधार गृहों को किशोर बाल सुधार गृह में तब्दील किया जा चुका है। महिला कल्याण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कई जिलों के बाल सुधार गृह (किशोर) में क्षमता से काफी कम किशोरी संवासिनियों को रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed