यूपी में कोरोना : प्रदेश में कम हो रही संक्रमितों की संख्या, शनिवार को सामने आए 26847 नए मामले
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,23,155 सैंपल्स की जांच की गई, टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,23,155 सैंपल्स की जांच की गई, टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में लगभग 60 हज़ार मामलों की कमी आई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,847 नए मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 34,731 है।: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल #COVID19 https://t.co/4bVdtMd5i0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2021
बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28076 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, 33117 मरीज स्वस्थ भी हुए जिनकी संख्या नए मरीजों से करीब पांच हजार ज्यादा है। शुक्रवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 372 मौतें हुई हैं। इसके पहले पांच मई को 357 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28076 नए मामले सामने आए थे।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया है जो कोविड वायरस के म्यूटेंट को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट हमें एक-दो दिन में प्राप्त होगी। मृत्यु के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है पर संक्रमित कम हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया है जो कोविड वायरस के म्यूटेंट को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट हमें एक-दो दिन में प्राप्त होगी। मृत्यु के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह #COVID19 pic.twitter.com/sLey5Kn2al
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2021
वहीं, पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।