फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26847 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी में कोरोना : प्रदेश में कम हो रही संक्रमितों की संख्या, शनिवार को सामने आए 26847 नए मामले

Sat, 08 May 2021 07:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 07:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,23,155 सैंपल्स की जांच की गई, टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
26847 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में दिन प्रति दिन कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के नए 26,847 मामले सामने आए हैं। वहीं, अस्पताल से 34,731 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,23,155 सैंपल्स की जांच की गई, टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में लगभग 60 हज़ार मामलों की कमी आई है।
विज्ञापन

 

बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28076 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, 33117 मरीज स्वस्थ भी हुए जिनकी संख्या नए मरीजों से करीब पांच हजार ज्यादा है। शुक्रवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 372 मौतें हुई हैं। इसके पहले पांच मई को 357 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28076 नए मामले सामने आए थे।



प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया है जो कोविड वायरस के म्यूटेंट को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट हमें एक-दो दिन में प्राप्त होगी। मृत्यु के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है पर संक्रमित कम हो रहे हैं।



वहीं, पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed