{"_id":"69f3be7562b70e270108de01","slug":"260-crore-rupees-snatched-from-the-wife-of-a-retired-deputy-director-of-cipet-lucknow-news-c-13-lko1070-1717165-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिपेट से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी से हड़पे 2.60 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिपेट से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी से हड़पे 2.60 करोड़
Fri, 01 May 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-एच निवासी अन्नू ने देवर व उसके बेटे पर 2.60 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अन्नू सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अन्नु ने बताया कि घर में देवर दिव्येंदु और उसका बेटा देवाशीष रहते थे। देवाशीष का भरण पोषण पति करते थे। वर्ष 2021 में पति की मौत के बाद वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई थीं। इसलिए वह देवर व भतीजे के भरोसे संपत्ति छोड़कर वर्ष 2024 में भोपाल चली गईं। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। बैंक खातों से उनके मोबाइल नंबर हटाकर अपने दर्ज करा लिए।
फर्जी हस्ताक्षर कर 52 चेक के जरिये एसआईपी, म्यूचुअल फंड, पेंशन व बैंक खातों से रुपये अपने खातों में भेज लिए। लॉकर में रखे जेवर भी हड़प लिए। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है। धोखाधड़ी में बैंक कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका है।