फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 PPS officers will soon be promoted to IPS cadre, 1993 and 1994 batch officers will be promoted

UP News : 26 पीपीएस अधिकारी जल्द आईपीएस कॉडर में होंगे प्रोन्नत, 1993 और 1994 बैच के अधिकारी होंगे प्रोन्नत

Mon, 21 Aug 2023 06:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

सोमवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1993 और 1994 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कॉडर में प्रोन्नत करने पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
26 PPS officers will soon be promoted to IPS cadre, 1993 and 1994 batch officers will be promoted
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 26 अधिकारियों को आईपीएस कॉडर में प्रोन्नत करने पर सहमति बन गई है। सोमवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1993 और 1994 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कॉडर में प्रोन्नत करने पर विचार-विमर्श किया। इसमें 13 अधिकारियों का नाम आईपीएस बनने की आयुसीमा पूरी होने की बाध्यता की वजह से विचार नहीं किया गया। वहीं एक पीपीएस अधिकारी संजय कुमार का लिफाफा विभागीय जांच प्रचलित होने की वजह से बंद रखा गया।

विज्ञापन


जिन अधिकारियों को पीपीएस से आईपीएस कॉडर में प्रोन्नत करने पर सहमति प्रदान की गई है, उनमें वर्ष 1993 बैच के 16 अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, पंकज, विद्यासागर मिश्रा, घनश्याम, आनंद कुमार, राजेश कुमार, बसंत लाल, रविशंकर निम, महेंद्र पाल सिंह, निधि सोनकर, राम सुरेश, मोहम्मद तारिक, हरगोविंद मिश्रा, संजय यादव, प्रदीप कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं। इसके अलावा 1994 बैच के 10 अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा, डॉ. राजीव दीक्षित, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, आशुतोष द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार पांडे, नीरज कुमार पांडेय, राम नयन सिंह और सुरेंद्र नाथ तिवारी को प्रोन्नत करने की सहमति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed