{"_id":"5fb6744035af5d7117524f83","slug":"2586-new-patients-in-up-recovery-rate-reduced-to-94-18-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 2586 नए मरीज, रिकवरी रेट घटकर 94.18 प्रतिशत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 2586 नए मरीज, रिकवरी रेट घटकर 94.18 प्रतिशत हुआ
Thu, 19 Nov 2020 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल 2586 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों के बढने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर घरकर 94.18 हो गई है। संक्रमण से अब तक 7480 लोगों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 22757 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 488911 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 10381 मरीज होम आइसोलेशन और 2147 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अब तक 2995770 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। इनमें से 285389 लोगों ने अपना क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है।
1.43 लाख नमूने लिए गए
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच के लिए नमूनों की संख्या में फिर से 1.43 लाख को पार कर गई है। बुधवार को 143461 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 63 हजार से अधिक नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए जिलों से भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण का बड़ा हिस्सा अधिकतम नमूने लेना और जांच करना रहा है। इसमें कांटेक्ट ट्रेसिंग का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जल्द ही जांच की संख्या 1.5 लाख को पार कर जाएगी।

दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बढ़ा कोरोना संक्रमण
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दीपावली त्योहार के तीन दिन छोड़ दिए जाएं तो बीते 10 दिन से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। त्योहार में जांच की संख्या कम होने से मरीजों की संख्या में कमी आई थी।
उधर लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर नगर में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बीते 48 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या गौतमबुद्धनगर और मेरठ में 200 के पार पहुंच गई है। जबकि पहले यह 150 के आसपास थी। वहीं, गाजियाबाद में 178 मरीज सामने आए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मेरठ में रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। दिल्ली से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वाले कम से कम 30 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
यह है संक्रमण की स्थिति
तिथि गाजियाबाद मेरठ नोएडा लखनऊ प्रयागराज कानपुर
19 नवंबर 178 265 235 310 132 141
18 नवंबर 134 260 179 294 145 117
17 नवंबर 44 108 141 202 119 72
13 नवंबर 171 166 134 301 97 79
12 नवंबर 145 160 214 315 80 84