फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2500 investors will get their money back in shine city scam.

UP: शाइन सिटी के करीब 2500 निवेशकों की गाढ़ी कमाई होगी वापस, 1800 आवेदन ईडी को भेजे गए

Fri, 13 Dec 2024 09:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Dec 2024 09:30 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की अदालत में करीब 2500 निवेशकों ने 150 करोड़ रुपये वापस पाने के लिए आवेदन किया है। करीब 1800 आवेदन सत्यापन के लिए ईडी को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
2500 investors will get their money back in shine city scam.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

शाइन सिटी की लुभावनी योजनाओं में फंसकर अपनी जमा पूंजी गंवाने वाले निवेशकों में अपनी रकम वापसी की आस जगी है। राजधानी स्थित ईडी की विशेष अदालत में अपनी गाढ़ी कमाई को वापस हासिल करने के लिए करीब 2500 निवेशकों ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिनका ईडी के अधिकारियों से सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें तमाम निवेशक अन्य राज्यों के भी हैं, जिन्होंने शाइन सिटी की योजनाओं में निवेश किया था।

विज्ञापन


बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी स्थित ईडी की विशेष अदालत द्वारा निवेशकों से प्रार्थना पत्र लिए जा रहे हैं। निवेश संबंधी प्रमाणों के साथ प्रार्थना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। अदालत द्वारा बीते दिनों ईडी को करीब 1800 प्रार्थना पत्र सत्यापन के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से कई सत्यापित कर वापस हो चुके हैं। इनमें से दो प्रार्थना पत्रों के आधार पर ईडी की अदालत ने बृहस्पतिवार को दो निवेशकों की रकम वापसी का ऐतिहासिक फैसला भी दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुरादाबाद के जेल अधीक्षक पीपी सिंह निलंबित, संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की कराई थी मुलाकात


बता दें कि यूपी में इस तरह का आदेश पहली बार दिया गया है। इससे बाकी निवेशकों में भी अपनी गाढ़ी कमाई मिलने की उम्मीद जगी है। ईडी के अधिकारियों की मानें तो अभी तक करीब 150 करोड़ रुपये की रकम वापसी के आवेदन मिल चुके हैं, जिनका तेजी से सत्यापन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed