{"_id":"5f98f3bb0e7ba1580110483f","slug":"250-businessmen-licence-cancelled-for-violating-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर 250 व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त, 109 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 250 व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त, 109 पर एफआईआर
Wed, 28 Oct 2020 10:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की मंडी समितियों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, प्रोटोकॉल तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 250 व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। 109 व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि 808 व्यापारी फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से 50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में फल-सब्जी की आपूर्ति नियमित करने के साथ ही रिहायशी इलाकों में डोर-स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। किसानों ने मंडी में अपने उत्पादों की बिक्री की। इससे जहां उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर फल-सब्जी उपलब्ध हुई, वहीं किसानों को चुनौतीपूर्ण काल में भी उनकी उपज के लिए उचित दाम मिला।
विज्ञापन