फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Police Encounter News: 25 thousand rupees bounty goon injured in police encounter in Lucknow.

पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी की तलाश में देर रात तक कॉम्बिंग

Thu, 17 Dec 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Police Encounter News: 25 thousand rupees bounty goon injured in police encounter in Lucknow.
लखनऊ: मुठभेड़ में घायल हुआ अपराधी। - फोटो : amar ujala
गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6 के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई । जवाबी फायरिंग में 25000 के इनामी बदमाश रामसनेही लोनिया को गोली लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसके एक अन्य साथी की तलाश में आसपास के इलाकों में पुलिस टीम कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 12:00 बजे सूचना मिली थी पिपराघाट से जनेश्वर मिश्रा की तरफ शातिर बदमाश अपने एक साथी के साथ जा रहा है पुलिस ने घेराबंदी की तो जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर 6 के सामने बदमाश दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में सीतापुर निवासी राम सनेही लुनिया के बाएं पैर पर गोली लग गई वही दूसरा साथी मौके से फरार हो गया पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक 9 दिसंबर को गोमतीनगर पुलिस ने सीतापुर निवासी उमेश लोनिया को चोरी के छह वाहनों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उमेश ने गिरोह के सरगना राम सनेही के बारे में जानकारी दी थी।जिसे पुलिस तलाश रही थी। आरोपी के ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई थी। फरार राम सनेही की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम था। बुधवार रात इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चन्द्र पाण्डेय और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी की टीम से जनवेश्वर मिश्र पार्क गेट नम्बर छह के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस लोनिया के साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed